उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है, जबकि मैदानी इलाकों में धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है। कुछ पर्वतीय इलाकों में दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बादल बरस सकते हैं।

इसके विपरीत, देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है। यहाँ अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। पहाड़ों पर हो रहे बदलावों और ठंडी हवाओं के असर से अब निचले इलाकों में भी सुबह-शाम सिहरन महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग ने फिलहाल कोई बड़ा चेतावनी अलर्ट जारी नहीं किया है, फिर भी पहाड़ी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने की आशंका को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने भी ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad