सरकारी स्कूल की प्रतिभा ने साबित किया—इरादे मजबूत हों तो संसाधन कभी रुकावट नहीं बनते।
पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ के सुदूर ग्रामीण इलाके की होनहार छात्रा विनीता पांडे ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भेटा की छात्रा विनीता का चयन प्रतिष्ठित ‘मेधावी प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप’ के लिए हुआ है।
जहाँ एक ओर आम तौर पर माना जाता है कि गांव और सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा सुविधाएं नहीं मिलतीं, वहीं विनीता की इस शानदार उपलब्धि ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। सीमित संसाधनों के बावजूद दिन-रात मेहनत कर इस नन्ही बच्ची ने वह कर दिखाया, जो कई लोगों के लिए एक सपना होता है।
विनीता की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने बिटिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

















