भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण (Hotmix) कार्य के चलते अब 2 नवंबर तक यातायात बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने मार्ग बंद रखने की समयावधि बढ़ा दी है। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

प्रभारी जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि राज्य मार्ग संख्या-10 पर चाफी से धारी क्षेत्र के बीच (किलोमीटर 23 से 39 तक) डामरीकरण का काम किया जा रहा है। पूर्व में 20 अक्टूबर तक की अनुमति दी गई थी, लेकिन पर्यटकों की आवाजाही, गांधी जयंती व दशहरा पर्व के कारण डामरीकरण का कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।

वैकल्पिक (डायवर्जन) मार्ग:

प्रतिबंध के समय वाहन चालक निम्नलिखित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे:

  • रूट: खुटानी ➔ भवाली ➔ रामगढ़ ➔ भटोलिया ➔ धानाचूली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad