मा0 पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा उत्तराखंड पुलिस में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने के लिए आज राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर जनपद बागेश्वर पुलिस के 03 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे महोदय द्वारा उक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को उक्त सम्मान मिलने पर बधाई दी गयी है तथा सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार से मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने की अपेक्षा की गयी है।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान प्राप्त अधिकारी

  1. श्री प्रताप सिंह नगरकोटी,थानाध्यक्ष झिरौली।

उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान प्राप्त अधिकारी/कर्मचारीगण
1.श्रीमती कमला आर्या ,हे0का0, महिला हेल्प लाइन जनपद बागेश्वर

  1. श्री पुष्कर नाथ, हे0कां0, थाना कौसानी। मीडिया सैल
    पुलिस कार्यालय
    जनपद बागेश्वर
ADVERTISEMENTS Ad