( 20 यूनिट रक्तदान और 38 महिलाओं के रक्त की जांच की गयी)


कोनग्रो ब्रिगेड की बटालियन 19 सिख रेजीमेंट ( विजय ) ने रक्तदान शिविर और महिला रक्त परीक्षण शिविर आयोजित कर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।अल्मोड़ा छावनी स्थित गोरखाहाल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के माध्यम से सेना ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सेवा भाव का परिचय दिया।​रक्तदान और स्वास्थ्य जाँच​राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा के निर्देशन एवं डॉ. अनिल पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक टीम ने शिविर का सफल संचालन किया।​शिविर के दौरान कुल 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।महिला दिवस को समर्पित इस कार्यक्रम में 38 महिलाओं की हीमोग्लोबिन स्क्रीनिंग और ब्लड ग्रुप की जाँच भी निशुल्क की गई।​शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की टीम द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


​इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर विजय बटालियन द्वारा सराहनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया।मेजर डॉ. निखिल बैंस ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाने का माध्यम है, बल्कि यह एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad