गरमपानी– भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग की सुयालगाड़ के पास हलद्वानी से छिमी की तरफ सब्जी छोड़ कर जा रहा एक ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा ।

जिसमे सवार 3 लोगो चोटिल हो गए, वही राहगीरों द्वारा इसकी सूचना तुरंत क्वारब चौकी को दी गयी, जिसमे कांस्टेबल आनन्द राणा द्वारा मौके पर पहुँच कर स्थनीय लोगो की मदद से वाहन में फसे 3 लोगो को बमुश्किल वाहन से बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी घायलों को निजी वाहन द्वारा समुदियाक स्वास्थ केन्द्र सुयालबाड़ी पहुँचाया गया। जिसमें सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad