देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में अगले कुछ दिनों तक मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

वहीं अन्य जिलों में तेज़ बारिश की गतिविधियाँ धीरे-धीरे कम हो सकती हैं, लेकिन पूरी तरह राहत मिलने में अभी वक्त लग सकता है। मौसम विभाग का मानना है कि प्रदेश में कम से कम एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad