​खैरना (गरमपानी): अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की खैरना शाखा में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक गौरव आहूजा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस दौरान बैंक परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

​शाखा प्रबंधक गौरव आहूजा ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और बैंक की ओर से उत्कृष्ट जनसेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बैंक स्टाफ और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने मिष्ठान वितरण के साथ एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad