खैरना। भवाली के खैरना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ तीन महीने से लापता एक युवती के परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर धर्म परिवर्तन की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

​पीड़ित पिता ने आज भवाली कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री पिछले तीन महीनों से लापता थी। शुरुआत में उन्हें लगा कि वह वापस लौट आएगी, लेकिन अब पता चला है कि मेहंदी बालवर की दुकान में काम करने वाला एक विशेष समुदाय का युवक उसे बहला-फुसलाकर बिजनौर (उत्तर प्रदेश) ले गया है।

​परिजनों का आरोप है कि उन्हें फोन पर धमकियाँ मिल रही हैं और उनकी बेटी को बंधक बनाकर रखा गया है। उन्हें आशंका है कि युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा सकता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने युवती की सकुशल बरामदगी के लिए एक विशेष टीम को बिजनौर रवाना कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad