(२२०० किमी की इस यात्रा में बाईस पडा़व‌ होगें, संस्था के प्रदेशाध्यक्ष विजय भट्ट ने विस्तृत जानकारी दी, देखिए वीडियो)

अल्मोड़ा में संस्कृति संवर्धन के क्षेत्र में कार्य कर रही उत्तराखंड की संस्था अपनी धरोहर के द्वारा विगत वर्षों की भांति गोलू संदेश यात्रा 2024 के आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई एवं निर्णय लिए गए इस वर्ष ये यात्रा 18 अप्रैल को निर्धारित है इस यात्रा को तकनीकी कारणों से मई माह में भी किया जा सकता है।

इसकी तिथि चंपावत मंदिर समिती यथाशीघ्र घोषित करेगी, गोलू संदेश यात्रा कुमाऊं एवं गढ़वाल समेत पूरे प्रदेश में एक माह तक चलने वाली यात्रा है और करीब 2200 किमी लंबी यह यात्रा होती है इस बैठक में संस्था के कार्यों यथा हरेला महोत्सव, महिला सम्मेलन एवं वार्षिक अधिवेशन पर चर्चा की गई एवं साथ में संस्कृति संरक्षण के विषय पर चर्चा की गई एवं भावी भविष्य में होने वाली कार्यक्रमों की रूपरेखा के विषय में विस्तार से चर्चा की ।

अपनी धरोहर संस्था पिछले कई वर्षों से पूरे प्रदेश में संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य कर रही है इस बैठक में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने संस्कृति को बचाने के लिए विचार रखें।

गोलू यात्रा के प्रचार प्रसार हेतु मिडिया प्रभारी का दायित्व विनोद तिवारी एडवोकेट को दिये जाने की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष ने की। बैठक में संस्था के अध्यक्ष श्री विजय भट्ट उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी अल्मोड़ा नगर संरक्षक मनोहर सिंह नेगी मंजू नेगी ,जिला महिला संयोजक श्रीमती राधा तिवारी , मंजू जोशी सहसंयोजक सुरेश कांडपाल डॉ भूपेंद्र वाल्दिया, राधा बिष्ट ,लता तिवारी, कमल कुमार ,डॉ जे सी दुर्गापाल, मनोज सनवाल गोदावरी चतुर्वेदी ,मीना भैसोड़ा, गीता मेहरा ,शोभा जोशी, मंजू जोशी, राधा तिवारी ,प्रमोद चंद्र लोहनी, पीसी तिवारी ,धरम सिंह बिष्ट एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल,राधा बिष्ट दयाकृष्ण कांडपाल सहित अनेक समाजिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement