गरमपानी। रानीखेत रोड पर भुजान पातली के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, ललित नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी अपनी स्कूटी से पातली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी की ओर से अचानक आए एक जंगली काकड़ ने उन पर सीधा हमला कर दिया। काकड़ के अचानक झपटने से ललित अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।

घटना को देख पास में मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के भारी हल्ला करने पर काकड़ घबराकर जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।
घटना के तुरंत बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल ललित नेगी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुँचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए उनका प्राथमिक उपचार किया और घाव पर टांके लगाने के बाद उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad