( प्रभारी नगर आयुक्त/ मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन सुबह नगर निगम में बैठेंगे, बंदरों की समस्यायों के निदान हेतु नगर निगम वन विभाग आपसी तालमेल कर काम करेंगे, अंशुल सिंह )

Advertisement


नगर निगम अलमोडा़ के दो सूत्रीय मांगों को लेकर रूठे पार्षदों और नगर निगम अलमोडा़ के मेयर की बैठक जिलाधिकारी अलमोडा़ अंशुल सिंह की मध्यस्थता में हुयी। बैठक में तय हुआ जब तक नगर निगम में स्थायी नगर आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती प्रभारी नगर आयुक्त/ मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन सुबह नगर निगम में बैठेंगे, ताकि नगर निगम के कार्य सुचारू रूप से हो सके। इसके अलावा बंदरों की समस्यायों से निजात पाने हेतु जल्दी टैंडर की कार्रवाई की जायेगी, वन निगम व अन्य संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्यवाही करेंगे।
धरने प्रदर्शन में बैठे पार्षद हेम तिवारी ने भी इसकी पुष्टि की, और कहा कल ( गुरुवार) को मेयर अजय वर्मा धरना प्रदर्शन स्थल पर आयेंगे, तभी धरना प्रदर्शन समाप्त होगा।
उधर मेयर नगर निगम ने भी जिलाधिकारी की मध्यस्थता में हुई कार्यवाही की पुष्टि करते हुए कहा धरना प्रदर्शन समाप्त कराया जायेगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad