‌जहां एक तरफ अयोध्या में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया, वहीं अल्मोड़ा में भी पूरे दिन राम भक्ति का माहौल रहा। पूरे शहर व आसपास से धार्मिक आयोजन व भंडारा कार्यक्रम किये जाने की खबरें मिल रही है।

जागेश्वर धाम में शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम आयोजित गया। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब ने शहर में राम लला की शोभा यात्रा निकाली,व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

प्राचीन रामशिला मंदिर मल्ला महल पुरानी कलेक्ट्रेट में भव्य सजावट के साथ सुंदरकांड पाठ किया, नंदा देवी मंदिर, सहित अनेक मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम आयोजित किये गये। कर्नाटक खोला में बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व व मार्गदर्शन में एक दिवसीय महिला रामलीला मंचन का आयोजन किया। सभी को पुनः हिम शिखर ग्रुप की तरफ से कोटिश कोटिश बधाई।‌देखिये कार्यक्रम की कुछ झलकियां

Advertisement