( वर्ष 2005से जाने माने नेत्र चिकित्सक विनोद तिवारी संस्था के बैनर तले सेवायें दे रहे हैं अल्मोड़ा वासियों को)

अल्मोड़ा नेत्र आरोग्य समिति अल्मोड़ा की एक बैठक आर्य समाज में आयोजित की गयी, बैठक में आगामी 5 जनवरी 2026 को आर्य समाज अल्मोड़ा में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र शिविर के संम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया ।
शिविर में उत्तर भारत के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डा.विनोद तिवारी रोगियों का परिक्षण करेंगे। शिविर में आने वाले रोगियों का सम्पूर्ण ईलाज निःशुल्क होगा ।आयोजित की गई बैठक में तय किया गया कि यह शिविर 5 जनवरी 2025 को प्रात:11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा।
आर्य समाज अलमोडा़ के प्रधान दिनेश तिवारी ने बताया आर्य समाज अल्मोड़ा में रोगी पंजीकरण करा सकते हैं ।रोगी उक्त तिथि को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर परीक्षण होंगे ।
आयोजित बैठक में समिति के प्रकाश चन्द्र जोशी ( पूर्व पालिकाध्यक्ष),किशन गुरूरानी ,एल. के.पन्त ,दिनेश तिवारी ,दयाकृष्ण काण्डपाल, सी. पी. वर्मा ,अजयमित्र सिंह बिष्ट,जंगबहादुर थापा,बिशन दत्त जोशी, प्रदीप जोशी,अजय मेहता आदि उपस्थित रहे ।

















