( महिलाओं का सामूहिक विकास और आय में वृद्धि के प्रयास करना प्राथमिकता होगी, होली के पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य मनोरंजन के कार्यक्रम हुते)

अल्मोड़ा केसरकार की आली में समता, भारत ज्ञान विज्ञान समिति,जनपद अलमोड़ा ग्रामीण महिला जागृति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सतत्/ नागरिक शिक्षा केंद्र के संचालन की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पारू उप्रेती, ग्राम प्रधान , सरकार की आली ग्रामसभा द्वारा की गयी।ग्रामीण जागृति संस्था की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती चित्रा पांडेय पूर्व प्राध्यापिका ने साक्षरता कार्यक्रम में सतत् शिक्षा की गतिविधियों के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि ग्रामीण समाज के विकास के लिये सामूहिक प्रयासों हेतु ये केंद्र कार्य करेगा जिसमें क़ानूनी अधिकारों की जानकारी,क्षमताविकास,महिला स्वास्थ्य,पर्यावरण जागरूकता आदि मुद्दों पर चर्चा और कार्यवाही की समझ विकसित करना है । वर्तमान में साइबर क्राइम के विषय में जागरूकता ज़रूरी है ।केंद्र के द्वारा इन बिंदुओं पर कार्य करने की आवश्यकता है।सतत् शिक्षा केंद्र के पूर्व अनुभवों को प्रस्तुत करते हुए निर्मला कांडपाल नेसाक्षरता कार्यक्रम में किस प्रकार केंद्र ग्राम विकास के कार्य करता था, बताते हुए कहा कि ये एक सामुदायिक दायित्व का केंद्र है । हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि इस कार्य में अपना योगदान दें। ग्रामीण महिला जागृति की सचिव धर्मा बंगारी ने महिला समूहों को कौशल विकास पर ध्यान देने का सुझाव दिया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में पारू उप्रेती ने केंद्र की ज़िम्मेदारी लेने का वचन लिया और सभी महिला समूहों से केंद्र में अपनी गतिविधियों के संचालन की अनुमति प्रदान की ।इस कार्य में श्रीमती निर्मला कांडपाल को सह प्रेरक की ज़िम्मेदारी प्रदान की जिससे उनके सतत शिक्षा के पूर्व अनुभवों का लाभ मिल सके ।
औपचारिक कार्यों के बाद महिला समूहों ने होलिकोत्सव का आनंद उठाया।होली गायन के क्रम में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध झोड़े भी प्रस्तुत किए । कुर्सी दौड़ का आयोजन भी किया गया। अंत में समता बीजीवीएस की सदस्य प्रोफ.विजया ढोंडियाल ने प्रतिभागियों का सफल कार्यक्रम हेतु आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंद्रा बिष्ट ने किया । कार्यक्रम में उज्वला, समता ,जागृति,जयगोलू, रोशनी आदि महिला समूहों की ११० महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

















