अल्मोड़ा नगर निगम को राज्यपाल उत्तराखंड की संस्तुति के आधार पर शहरी विकास मंत्रालय उत्तराखंड सरकार ने आठ नये पार्षद कैलाश गुरुरानी, अजीत पवार, विपिन बिष्ट, बीना नयाल,जगत तिवारी,जग मोहन बिष्ट, जगदीश चौहान,व एडवोकेट कृष्ण बहादुर की नियुक्ति की घोषणा कर शासनादेश जारी कर दिया है। नये पार्षदों की नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं व अनेक संगठनों ने हर्ष व्यक्त कर नव नियुक्त पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि इनके नियुक्ति से अल्मोड़ा शहर के विकास में एक नयी गति आयेगी