महिला कोतवाली एवं सल्ट पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया है। चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन पर अल्मोड़ा इंटर कॉलेज , इंटर कॉलेज पेशिया सल्ट* में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस दौरान पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करते हुए डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, OTP एवं बैंक डिटेल साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया हैकिंग, संदिग्ध लिंक, फर्जी लोन एवं इनाम के झांसे जैसी साइबर ठगी के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों एवं आमजन से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर घटना की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।


इसके साथ ही छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। पुलिस द्वारा युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास हो रही किसी भी नशे से संबंधित गतिविधि की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं ।

प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री हयात सिंह द्वारा अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का सदैव पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad