राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को *जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने* हेतु नियमित रुप से सघन चैंकिग अभियान चलाकर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर *सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद* के पर्यवेक्षण में *लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक- 20.07.2023* को मोरनौला शहरफाटक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान *अभियुक्त नवीन चन्द्र नगदली के कब्जे से 14 बोतल अवैध देशी शराब बरामद* कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत ने बताया कि अभियुक्त शराब को सरकारी ठेकों से अलग-अलग खरीद कर अपने गांव ले जाकर लोगों को अधिक दाम में बेचकर पैसा कमाना चाहता था। चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गया।*गिरफ्तार अभियुक्तनवीन चन्द्र नगदली पुत्र घनश्याम सिंह निवासी ग्राम महतोली, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल का निवासी है।

ADVERTISEMENTS Ad