( पेयजल, शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक, मोटर मार्ग, स्वास्थ्य समस्या को लेकर विगत कई माह से, बिट्टू कर्नाटक, विनय किरौला, विनोद तिवारी, व्यापार संघ, क्षेत्रीय विधायक, भाजपा कार्यकर्ता अनेक राजनैतिक पार्टी व समाजिक संगठन प्रयासशील ,पर हासिल कुछ नहीं)

विगत कई माह से अल्मोडा़ की पेयजल, सड़क, यातायात, स्वास्थ्य व अन्य मुद्दों को लेकर कुछ चर्चित नाम, बिट्टू कर्नाटक, विनय किरौला, विनोद तिवारी, क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, भाजपा नेता, कांग्रेस, उपपा, उत्तराखंड लोक वाहिनी, डे केयर सेंटर, आदि आदि संगठन प्रयासरत हैं, व्यापार मंडल भी प्रयासशील है, नगर पालिका परिषद् के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष, सभासदों ने प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ी, आय दिन समाचार आश्वासन दिखाई दे रहे हैं पर समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है।

उपरोक्त परिस्थितियों में आवश्यक है कि अल्मोड़ा की जन समस्याओं व अन्य मुद्दों के निराकरण हेतु अविभाज्य उत्तर प्रदेश की तर्ज पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक नागरिक – जिला प्रशासन समन्वय समिति का गठन किया जाय जिसमें सभी राजनीतिक दलों, स्वयं सेवी संगठन, व्यापार संघ, अधिवक्ता संघ के व अन्य संगठनों के व समाजसेवी को शामिल किया जाय, तथा सम्बंधित विभाग के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाय, तथा मासिक बैठक आहूत की जाय। ताकि बात सिर्फ आश्वासन व ज्ञापन तक ही सिमट कर न रह जाय

Advertisement