( दीवार पत्रिका व अन्य प्रदर्शन आकर्षक रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य मीनू जोशी ने किया, अतिथियों ने विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की)
दिनांक 31 मार्च 2026, को राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चौसाला, विकासखंड-धौलादेवी (अल्मोड़ा) में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने योगासन,ताइक्वांडो, डम्बल लेज़ियम में व्यायाम के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों सहित दीवार पत्रिकाओं, बाल अखबार और हस्तलिखित पत्रिकाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। वर्ष भर शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका मीनू जोशी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास खंड अधिकारी धौलादेवी श्री रोहित वर्मा, विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा अधिकारी दीक्षा बेलवाल, बीडीसी मेंबर पूजा गैड़ा, दिनेश सिंह गैड़ा,ग्राम प्रधान खष्टी देवी, ताराचंद्र पांडे,हरीश चौहान, धाराबल्लभ जोशी, दिनेश आर्या, प्रीति जोशी,सावित्री वर्मा, नारायण प्रसाद, प्रकाश गुरुरानी, मनमोहन, हरीश पांडे हेमा पांडे, शोभा पांडे, तारा वर्मा, मीना भट्ट,संगीता पांडे गणेश प्रसाद सहित दर्जनों अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय को उत्कृष्ट नवाचारी विद्यालय कहा गया और समस्त कार्यक्रमों की प्रशंसा की। सभी अतिथियों,अभिभावकों और छात्र छात्राओं के लिए विद्यालय परिवार द्वारा विशेष भोज का आयोजन किया गया।

















