देहरादून। घूसखोरों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। विजिलेंस ने अब एक और घूसखोर को रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपी के दफ्तर और आवास परभी विजिलेंस टीम पहुंची है।सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम मौके पर पहुंची
Advertisement


