* (अधीनस्थों को दिये आवश्यक निर्देश, तपती धूप में यातायात व्यवस्था सम्भाल रहे पुलिस बल का बढ़ाया मनोबल)

*पर्यटन सीजन के चलते* नैनीताल जनपद में नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, भवाली, मुक्तेश्वर आदि जगहों में पर्यटक/ श्रद्धालु भारी संख्या में आ रहे हैं, जिससे यातायात में काफी दबाव है। जो चुनौती पूर्ण है।

बढ़ते यातायात के दृष्टिगत *श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा* जनपद के *पर्यटन स्थानों के महत्वपूर्ण बाई पास, तिराहों, चौराहों का जायजा* लिया गया। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं, जिससे पर्यटकों/ श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

*SSP महोदय द्वारा रूसी बाईपास , भवाली मस्जिद तिराहा ,भवाली रामगढ़ तिराहा आदि में ग्राउंड में उतर कर स्वयं यातायात व्यवस्था का जायजा* लिया। आने वाली समस्याओं का निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु सभी कार्मिकों को *तत्परता व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने व यात्रियों के साथ मधुर एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार* करने हेतु निर्देशित किया गया।महत्वपूर्ण ड्यूटी पॉइंट पर तैनात अधि0/कर्म0 को भलीभाँति ब्रीफ किया गया।*किसी भी पर्यटकों/श्रद्धालुओं को हर सम्भव मदद* किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

महोदय द्वारा ड्यूटी पॉइंट्स का जायजा लेने के उपरांत सभी *ड्यूटीरत अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी* का आयोजन किया गया।

सभी को निर्देशित किया गया कि एक-दूसरे के संपर्क में रहें, यातायात की स्थितियों से अवगत होकर यातायात को चलाएं, इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

*पर्यटकों/श्रद्धालुओं को* सुगम, सुरक्षित, बेहतर संचालन व निर्बाध यातायात प्रदान करने हेतु कड़ी धूप में चौराहों पर खड़े होकर यातायात को सुचारु रुप से संचालन कर रहें हैं।

यातायात ड्यूटी में नैनीताल पुलिस के जवान तेज धूप व गर्मी में भी मुस्तैदी से यातायात सुचारू करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।मौके पर श्री हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात नैनीताल, श्री सुमित पांडेय क्षेत्राधिकारी भवाली मौजूद रहे।

Advertisement