गरमपानी/बेतालघाट– लोक सभा चुनाव को ले कर शुक्रवार को लोक सभा प्रत्याक्षी प्रकाश जोशी के लिए कांग्रेस द्वारा गरमपानी तथा बेतालघाट में ताकत झोंकी गयी। जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष जे डी कत्युरा तथा शेखर दानी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गरमपानी तथा बेतालघाट में रैली निकाली गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा प्रकाश जोशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। वही कार्यक्रम शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याक्षी प्रकाश जोशी, हलद्वानी विधायक सुमित हिरदेष, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, सतीश नैनवाल का फूल मालाओं के साथ गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

वही इस दौरान प्रकाश जोशी द्वारा धनियाकोट, सिमलखा, बसगाव, ऊँचाकोट, बजेडी इत्यादि ग्राम सभाओं में नुक्कड़ सभाएं की गई। वही इसके बाद बेतालघाट में एक विशाल जान सभा का आयोजन किया गया। जिसमे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य द्वारा भा ज पा पर जम कर हमला बोला गया। यशपाल आर्य ने कहा कि भा ज पा द्वारा आज बेतालघाट को विकास से दूर कर दिया गया है।

जिसमे जमीनी मुद्दे से भा ज पा ने एक भी कार्य नही किया है। वही कहा कि आज भी बेतालघाट में पेय जल, बदहाल सड़क, सिंचाई नहर पर कोई भी कार्य नही किया गया है जिससे आम व्यक्ति विकास से दूर हो गया है।

वही लोकसभा प्रत्याक्षी प्रकाश जोशी ने कहा कि भा ज पा के शाशन काल मे आम व्यक्ति बेहद परेशान हो गया है, जिसमे आम व्यक्ति मंहगाई, बेरोजगारी, जल, जंगल से संबंधित कई बड़ी समस्याओं को झेल रहा है। वही प्रकाश जोशी ने कहा कि बेतालघाट में विकास का कार्य की शुरुआत कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया। जिसमें कांग्रेस द्वारा छोर के अन्तिम व्यक्ति को विकास के साथ मे रखा गया।वही इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने भी भा ज पा पर जम कर हमला बोला गया।

जिसमें करन मेहरा ने मंच में संबोधित करते हुवे कहा कि भा ज पा सरकार द्वारा पूरे देश को मंहगाई तथा बेरोजगारी से भर दिया गया है। जिसमे आज पूरे प्रदेश का युवा बेरोजगारी के चलते लगातार पलायान कर रहा है। लोगो को रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ रहा है।

जिसमे मंहगाई के चलते आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, सुमित हिरदेष, सतीश नैनवाल, संजीव आर्य, गणेश उपाध्याय, शेखर दानी, जे डी कत्युरा, अंकित साह, त्रिभुवन पाठक, पूर्व चेयरमैन प्रकाश जोशी, पी सी गोरखा, पुष्कर सिंह जलाल, खष्टी देवी, कुन्दन नेगी, नंद किशोर आर्य, मोहित पन्त, पुरन दरमवाल, नवीन सिंह, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, प्रताप बोहरा, पीयूष अगारी, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement