( जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज शचि शर्मा ने कानूनी पुस्तकें वितरित कर हक की कानूनी जानकारी दी, स्वास्थ्य परीक्षण में डाक्टर जे० सी० दुर्गापाल व जिला चिकित्सालय अलमोडा़ की टीम का सहयोग रहा)

Advertisement

वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ परीक्षण शिविर डे केयर सैंटर अल्मोड़ा के द्वारा नगरपालिका सभागार में आयोजित किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री हेम चन्द्र जोशी द्वारा की गई। संचालन मोहन चंद्र कांडपाल किया गया।

इस अवसर पर जिले विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज शची शर्मा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही सुविधाओ की जानकारी दी गई। विधिक और स्वास्थ सम्बन्धी किसी भी समस्या में सहयोग प्राप्त करने हेतु पी . एल. वी. नीमा बिनवाल, भावना तिवाड़ी, दिया आर्या द्वारा उनसे संपर्क करने हेतु अपना मो. नम्बर दिया गया।

डा. जे सी दुर्गापाल द्वारा स्वास्थ सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गई। आंखों की देखभाल कैसे करें, बी पी, शूगर आदि बीमारियों के लक्षणों की जानकारी दी गई। स्वास्थ फाइल तैयार करने का सुझाव दिया गया।

इस अवसर पर लगभग 25 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। जिला अस्पताल के संजय भट्ट, मुकेश कुमार, सलीम, हीरा पाण्डेय, शिवानी जोशी द्वारा परीक्षण का कार्य किया गया। इस अवसर पर रमा भट्ट महिला उपाध्यक्ष, आनन्द सिंह बगडवाल, गोकुल सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, मनोहर सिंह, प्रताप सिंह सत्याल , शंकर दत्त भट्ट, आनन्द बल्लभ जोशी, के सी जोशी, नरेन्द्र सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह पुष्पा कैड़ा, हंसा दत्त काण्डपाल, दीवान सिंह, गिरीश चंद्र जोशी आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement