कोसी घाटी के अराध्य नकूवा बुबू मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के पुत्र दिग्विजय भट्ट शामिल हुए। बाद में भंडारा लगा।

आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा।गुरुवार को बेतालघाट स्थित नकुवा बुबू मंदिर परिसर में धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को भी कार्यक्रम में पहुंचना था पर आवश्यकीय कार्य से केंद्रीय मंत्री के दिल्ली जाने से उनके पुत्र दिग्विजय भट्ट बेतालघाट पहुंचे।

नकुवा बुबू मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेका। देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। दिग्विजय ने सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया। बाद में लगे भंडारे में आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, दलिप सिंह बोहरा, तारा भंडारी, मनोज पडलिया, गोपाल जैडा, बहादुर जलाल, हरीश पांडे, प्रताप बोहरा, चतुर सिंह भंडारी, रोहित तिवारी, प्रेम, गिरी, जगदीश नाथ, गोस्वामी, लक्ष्मण मेहरा, आंनद राव, रमेश सुयाल, मोहित कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement