(खूँट व अल्मोडा़ में होगें सांस्कृतिक कार्यक्रम )

भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की 136वीं जयन्ती दिवस समारोह को मनाये जाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्ताेलिया की अध्यक्षता में बैठक नवीन कलक्ट्रेट में आयोजित की गयी। बैठक में 10 सितम्बर को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। उन्होंने बताया किअल्मोडा़ मेंप्रातः 7 बजे नन्दादेवी प्रांगण से मूर्ति स्थल माल रोड़ गोविंद बल्लभ पंत पार्क तक प्रभातफेरी, 07ः45 बजे से 08ः15 बजे तक मूर्ति में माल्यापर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूॅट में उनके स्मारक पर माल्यापर्ण किया जायेगा इसके अलावा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनओं के स्टॉल आदि भी लगाये जायेंगे। अपर जिलाधिकारी ने खूॅट में स्मारक की सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, टैण्ट आदि आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रण पत्रों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु संस्कृति विभाग को जिम्मेदारी दी गयी है।

बैठक में नगर में होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी जिसमें पंत पार्क में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण व उनके जीवनवृत्त पर आलोक आदि कार्यक्रम सम्पादित किये जायेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रभात फेरी में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सम्मलित किया जाय। नगर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी सदर को नामित किया गया है।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंत पार्क के सामने खड़े वाहनों को जन्म दिवस मनाये जाने के पूर्व दिन हटाने की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाय। इस दौरान नगर में सफाई व्यवस्था के अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये गये।

उन्होंने बताया कि अपरान्ह् 01ः00 बजे से 04ः30 बजे तक रैमजे इण्टर कालेज में विभिन्न विद्यालयों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रतियोगिता, पुरस्कार, मिष्ठान वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि गोविन्द बल्लभ पंत के जन्म दिवस को जनपद के 11 विकासखण्डों में आयोजित किया जायेगा। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि खूॅट एवं अल्मोड़ा में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति की सुरक्षा हेतु टीनशैड के लिए शासन द्वारा धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।

बैठक में उप जिलाधिकारी जयवर्द्वन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, गोविंद बल्लम पंत जयन्ती समारोह समिति केप्रदेश समन्वयक ललित मोहन भट्ट संयोजक विनोद कुमार पाण्डे, अध्यक्ष गिरीश चन्द्र शर्मा, सदस्य मोहन चन्द्र काण्डपाल, गोविन्द सिंह भाकुनी, राजेन्द्र सिंह चौहान, हिमांशु तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement