(अंधेरा छटेगा , सूरज निकलेगा , कमल खिलेगा “अटल बिहारी बाजपेई “)
भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पाताल देवी मे झंडा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने किया, संचालन महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने किया।
जिलाध्यक्ष महेश नयाल कार्यक्रम में आये सभी कार्यकर्ताओ को 45 वें वर्ष पूर्ण तथा 46 वें वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक शुभकामनायें व बधाई दी उन्होंने कहा अदरणीय अटल बिहारी बाजपेयी जी ने कहा था *अधेरा छटेगा *सूरज निकलेगा*कमल खिलेगा* तब भारतीय जनता पार्टी के केवल 2 सासंद थे और 1998 में अटल बिहारी बजपेयी जी के नेतृत्व में सरकार बनी।2014 से तीसरी बार सरकार बनी केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा जी ने कहा 46वें वर्ष में प्रवेश करने की सभी कार्यकर्ता को शुभकामनायें दी। अपने सम्बोधन मैं कहां कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने 80 करोड़ जनता की चिंता गयी कोई भूखा न रहे कोई भूखा ,न सोये, उन्होंने कहा भारत को विश्व गुरु बनने से अब कोई नही रोक सकता हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुआ कहा कि हमारा संगठन पुरे विश्व कि सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, हमारे कार्यकर्ता ने दिन रात मेहनत कर इस पार्टी को खड़ा किया है,आज हमारी अनेक राज्यों में सरकार चल रही है ओर क ई राज्यों में लगातार पांचवीं तो कहीं लगातार तीसरी और कही दुसरी बार सरकार बनी है, केन्द्र में भी तिसरी बार भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी है,ये सब आप जैसे करोड़ो करोड़ो कार्यकर्ता की बदौलत हुआ है, मेयर अजय वर्मा ने कहा हमारा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन हैं।सबसे ज्यादा विधायक व सासंद हैं और इस पावन पर्व पर सभी को शुभकामनायें दी।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलख्वाल ने कहा राज्य से लेकर केन्द्र तक हमारी सरकार हैं विश्व की सबसे बड़ा संगठन हैं लेकिन हमारे कार्यकर्ता की जिम्मेदारी भी बड़ी है हमें अनुशासन में रहकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा 46वे वर्ष में प्रवेश करने की बधाई दी,अरविन्द बिष्ट,बिट्टू कर्नाटक, ए. के. सिकंदर पवार ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए आज के कार्यक्रम में पुर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी, बीना नयाल, प्रकाश भट्, जिला महामंत्री पुर्व धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट,जिला मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी पुर्व नगर अध्यक्ष पार्षद अमित शाह मोनू पार्षद ,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट , पार्षद मुकेश जोशी,मनोज जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,पुर्व मंत्री संदीप श्रीवास्तव, पुर्व मंत्री व सभासद मनीष जोशी,ललिता पचपाल, वरिष्ठ नेता गोपाल जीना, पुर्व ए,सी जिला अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान, पुर्व सभासद जगमोहन सिंह बिष्ट,दीपक बर्मा, त्रिलोचन जोशी, पुर्व नगर मंत्री दीक्षांत पवार, पुर्व नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, मनोज सनवाल,मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक,नमीत जोशी,हिमाल शर्मा,नमन गुरू रानी, प्रमोद पवार,अभय साह नरेन्द्र बिष्ट, आदि क ई कार्यकर्ता पदाधिकारि उपस्थित रहे


