( त्रिपक्षीय वार्ता बेअसर रही, सहायक श्रम आयुक्त ने कम्पनी प्रबंधन को पांच दिन का समय दिया, धरने के समर्थन में अनेक मजदूर संघ आये।,)

Advertisement

लुकास टीवीएस मजदूर संघ की जायज मांगों के समर्थन में पूर्व योजित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय मजदूर संघ जिला उधमसिंहनगर के नेतृत्व मे20/07/2024 को धरना प्रदर्शन और श्रम विभाग का घेराव किया गया जिसमे विभिन्न संगठनों,महासंघो सिडकुल के सभी ट्रेड यूनियनों ने प्रतिभाग किया।

दिनांक 20/07/2024 को श्रम विभाग मे त्रिपक्षीय वार्ता हुई जिसमे भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड प्रदेश के महामंत्री सुमित सिंघल, भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ऋषि पाल, भारतीय मजदूर संघ के पूर्व उपाध्यक्ष व पिथौरागढ़ के जिले के प्रभारी पूरन चन्द्र चौबे भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ सदस्य बालकृष्ण गोयल भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष गणेश मेहरा भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री दीपेंद्र भट्ट , लुकास टी वी एस मजदूर संघ के महामंत्री बसन्त गोस्वामी, उपाध्यक्षराजेश चन्द्र, उपमंत्री राजेश शर्मा प्रबंधन की और से लुकास टी वी एस पंतनगर प्लांट के प्लांट हेड विक्रम सिंह राणा, एच आर हेड डी डी सत्यवली जी उपस्थिति रहे।

वार्ता मे कारखाना प्रबंधक द्वारा कोई निष्कर्ष नही निकाला गया श्रमिक पक्ष द्वारा कहा गया कि 32 श्रमिको की कार्यबहाली पहली प्रथिमिकता रहेगी इस दौरान सहायक श्रमायुक्त द्वारा कम्पनी प्रबन्धक को 24/07/2024 तक का समय दिया गया है।

इसके अतिरिक्त भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, वरिष्ठ सदस्य शेखरानंद पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार अग्रवाल ने भी लुकास टीवीएस मजदूर संघ व भारतीय मजदूर संघ उधम सिंह नगर ईकाई के आंदोलन को समर्थन दिया तथा संयुक्त बयान जारी कर कहा यदि लुकास टीवीएस मजदूर संघ की जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मजदूरों के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा सड़क से सदन तक लड़ाई की जायेगी।

*समर्थन मे भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड, भारतीय मजदूर संघ जिला उधम सिंह नगर, भारतीय मजदूर संघ जिला नैनीताल, भारतीय मजदूर संघ जिला हरिद्वार, मजदूर सहयोग केन्द्र, श्रमिक संयुक्त मोर्चा-उधम सिंह नगर, चीनी मिल मजदूर संघ-किच्छा, लुकास टी वी एस मजदूर संघ, इंड्यूरेंस टेक्नोलॉजी वर्कर यूनियन, डेना इंडिया श्रमिक संघ, नेस्ले मजदूर संघ, नेस्ले कर्मचारी संगठन, राने मद्रास इम्प्लाईज यूनियन, बजाज मोटर्स कर्मकार यूनियन, ऑटोलाइन इम्प्लाईज यूनियन, ब्रिटानिया श्रमिक संघ, ब्रिटानिया कर्मकार यूनियन, इंटरार्क मजदूर संगठन किच्छा, टाटा ऑटोकॉम ली. कॉम. डिवी मजदूर संघ, इंटरार्क मजदूर संगठन पंतनगर, करोलिया लाइटिंग इम्प्लाईज यूनियन, भगवती इम्प्लाइज यूनियन, नील मेटल कामगार यूनियन, एडिएंट कर्मकार यूनियन, डॉल्फिन मजदूर संगठन, सी एन जी टेंपो यूनियन, महिंद्रा कर्मकार यूनियन-लालपुर, आई टी डी एल मजदूर संघ-सितारगंज व अन्य ट्रेड यूनियंस, सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement