भारतीय मजदूर संघ जिला ऊधम सिंह नगर की जिला कार्यसमिति व ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों को बैठक माता वैष्णो देवी मंदिर, लालपुर निकटतम महिंद्रा कॉलोनी (लालपुर) ऊधम सिंह नगर में हुई।

बैठक में सिडकुल के उधोगों में चल रही श्रमिक समस्याओं के सम्बंध में चर्चा हुई, बैठक में एडिएंट कर्मकार यूनियन, लुकास टी• वी• एस• मजदूर संघ, नेस्ले मजदूर संघ व महिन्द्रा कर्मकार यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी कम्पनी से सम्बंधित समस्याओं को रखा व उन समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया, बैठक में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री श्री शेखरानंद पांडेय जी ने कहा कि वर्ष 2024 फरवरी में भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश अधिवेशन रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में होना है, जिसके लिए ऊधम सिंह नगर की प्रत्येक ट्रेड यूनियन से दस-दस कार्यकर्ता चाहिए व उनकी टीम बनानी होगी, प्रत्येक टीम का अलग-अलग कार्यभार होगा।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री श्री शेखरानंद पांडेय, बी• एम• एस• उत्तराखण्ड के प्रदेश मंत्री श्री दीपक सिंह अलमियाँ, भारतीय मजदूर संघ, ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष गणेश मेहरा, बी• एम• एस• ऊ• सिं• न• के जिलामंत्री दीपेन्द्र भट्ट, बी• एम• एस• ऊ• सिं• न• के संगठन मंत्री व डेना इंडिया श्रमिक संघ अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान, बी• एम• एस• ऊ• सिं• न• के कार्यालय मंत्री व महिन्द्रा कर्मकार यूनियन महामंत्री कुलविंदर सिंह गिल, लुकास टी• वी• एस• मजदूर संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह मनराल, महामंत्री बसन्त गोस्वामी, डेना इंडिया श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष नवीन सिंह, संगठन मंत्री कुन्दन सिंह, सदस्य भैरव दत्त काण्डपाल, एडिएंट कर्मकार यूनियन के अध्यक्ष गंगा सिंह मेवाड़ी, महिन्द्रा कर्मकार यूनियन के संगठन मंत्री धर्मेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र तिवारी, संयुक्त मंत्री केदार सिंह, सह-कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सूचना प्रसारण मंत्री सुनील तिवारी, ऑडिटर हरिकेश यादव, सदस्य अम्बिका प्रसाद पांडेय, सदस्य कृष्ण कांत पटेल, अमिताभ जौहरी, नेस्ले मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक साह आदि उपस्थित थे।अगली जिला कार्यसमिति व ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक की जिम्मेदारी लुकास टी• वी• एस• मजदूर संघ द्वारा ली गयी है जो एक या दो अक्टूबर 2023 को होगी।

Advertisement