( विश्राम सदन का निरीक्षण कर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिये)

Advertisement

किंग जॉर्ज मेडिकल विश्व विद्यालय लखनऊ में भाऊराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ द्वारा संचालित पावर ग्रिड विश्राम सदन के उच्च प्रबंधन कमेटी के निर्देश पर भाऊराव देवरस सेवा न्यास ऋषिकेश के प्रबंधक संजय गर्ग द्वारा औचक निरीक्षण किया।उनके द्वारा विश्राम सदन का बारिकियों के साथ औचक निरीक्षण किया, प्रवासियों को दी जा रही भोजन , आवास , आदि के सम्बन्ध में प्रवासियों से व्यक्तिगत जानकारी ली। विश्राम सदन‌ के भोजनालय का भी निरीक्षण किया।

व्यवस्था पर संतोष जताया साथ ही बैठक कर विचार विमर्श किया कि विश्राम सदन में और क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकती है।इस मौके पर, विश्राम सदन के प्रबंध कमेटी के देवेश रस्तोगी, एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल, दुर्गेश जी, प्रबंधक संदीप जी, सहित विश्राम सदन के अनेक सेवाधारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad