अल्मोड़ा मुख्यालय जागेश्वर धाम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट जागेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण को ले, आरतोला जागेश्वर मोटर मार्ग को चौड़ीकरण करने हेतु एक हजार से अधिक देवदार पेड़ को काटना तय था, चिन्हित भी कर लिया गया।

निमार्ण एजेन्सी की इस कार्यवाही को देख जागेश्वर में ही समूचे देश में हलचल मच गयी। सोशियल मिडिया व अन्य मिडिया में जम कर विरोध जताया गया, जिसके चलते प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खबर का संज्ञान ले कहा पेड़ नहीं कटेंगे, देवदार पेड़ जागेश्वर धाम व शिव आस्था का मुद्दा है, पुनः सर्वे कराया जायेगा।

आज अभी जागेश्वर क्षेत्र से देवदार पेड़ को खचोड़ कर लाल पेंट से क्रमांक डाला गया था, के ऊपर काले रंग से क्रास कर दिया है। पूछने पर मालूम हुआ कि यह कालिख पुताई मुख्यमंत्री के आदेश पर ही शायद की गयी है।

वहीं जागेश्वर क्षेत्र पूर्व प्रधान ने सोशियल मिडिया में पोस्ट किया है, यह कार्य जन आक्रोश देख मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया गया है, पोस्ट में क्षेत्रवासियों का आभार भी व्यक्त किया है।

Advertisement