
उत्तराखंड के नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा दोपहिया वाहनों से वसूले जाने वाले प्रवेश शुल्क (Entry Fee) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने इस संबंध में निदेशक, शहरी विकास विभाग को एक आधिकारिक पत्र जारी कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कृपया जनपद नैनीताल के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा दो पहिया वाहनों पर शहर में लिये जाने वाले प्रवेश शुल्क पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाना सुनिश्चित करें।”
नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले दुपहिया वाहनों से टैक्स वसूला जा रहा था, जिससे स्थानीय बाइक चालकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस फैसले के बाद अब नैनीताल में बाइक या स्कूटी से आने वाले लोगों को किसी भी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा।

















