उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। आईएमडी पूवानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड के मैदानी जिलों में बारिश के आसान बिल्कुल कम हो गए हैं। जबकि, पर्वतीय जिलों में भी बर्फबारी होने की कम ही संभावना है।दूसरी ओर, मैदानी शहरों में दिन और रात का तापमान में काफी अंतर है। उत्तराखंड में दिसंबर के आखिर में भी पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ सक्रिय नहीं होने की वजह से मौसम शुष्क बना है। जिसकी वजह से तापमान बढ़ रहे हैं। देहरादून में तो अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 8.7 दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का तापमान सर्वाधिक 25.5 रहा। अभी तक तापमान अधिकम 23 से 24 और न्यूनतम पांच से छह डिग्री पर चल रहे थे। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रह सकते हैं। बताया कि अब 31 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ने की संभावना है। ऐसा होने पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Advertisement