भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से शिष्टाचार भेंट कर अल्मोड़ा जनपद से जुड़े विभिन्न विकासात्मक, संगठनात्मक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान उन्होंने संगठन की गतिविधियों से भी राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया।
भेंट के दौरान बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद सांस्कृतिक,धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है,उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को लगातार गति दे रही है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है।
बिट्टू कर्नाटक ने भाजपा के संगठनात्मक विस्तार,बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। कर्नाटक ने वर्तमान परिस्थितियों के द्रष्टिगत संगठन में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बिट्टू कर्नाटक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि अल्मोड़ा सहित उत्तराखंड के विकास और संगठन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल की जाएगी तथा कार्यकर्ताओं के सुझावों को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की भावी रणनीति, जनसंपर्क अभियानों तथा विकास कार्यों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

















