( सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले धरना जारी)
Advertisement
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त किये जाने हेतु भाजपा द्वारा घोषणा की गयी पर धरातल पर कुछ नहीं हुआ।हाल में स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस भाजपा की जनसभा के साथ साथ घोषणा पत्र में भी सुर्खियों में रहा है।
विगत कई वर्षों से सर्व दलीय संघर्ष समिति अलमोडा़ के बैनर तले पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में धरना चल रहा है।इसी क्रम में स्थानीय गांधी पार्क में धरना जारी रहा। धरने में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर निगम पार्षद हेम चन्द्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, रोबिन मनोज भंडारी, अख्तर हुसैन, प्रतीक पांडेय ,शाब्बुदीन,हेम चन्द्र जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
Advertisement
