, (पहले नगर निगम चुनाव में चालीस पार्षद को शत-प्रतिशत विजयी बनाने की रणनीति तैयार)

Advertisement

अल्मोड़ा नगर निगम के पहले चुनाव के संबंध में भाजपा कीएक विशेष बैठक आहूत की गई है जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी समस्त मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता शक्तिकेंद्र संयोजक बूथों के अध्यक्ष एवं समस्त नगर निगम के दावेदारों ने इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू कि अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा,पुर्व विधायक कैलाश शर्मा , मंच पर आसीन पदाधिकारियों का नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया।,

सभी मचासीन पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा,, पुर्व विधायक, कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर निगम प्रकोष्ठ के संयोजक दर्शन रावत, जिला महामंत्री अर्जुन बिष्ट मनोज जोशी सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संचालन महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया। बैठक का शुभारंभ करते हुए जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा ने सभी नगर निगम प्रत्याशीयों का विचार विमर्श कर सभी का मन टटोला, सभी वार्डों से आये नामों पर सलाह मशवरा कर पार्षद चुनाव की तैयारियां को लेकर भी सभी से चर्चा की, सभी नामों पर आम सहमति से चर्चा की गई।पुर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने भी संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों व पार्षदों के उम्मीदवारो से चुनावों को लेकर मन टटोला और सभी को चुनाव में तैयारियां को लेकर अपडेट भी लिए , पुर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने सभी लोगों से एकजुट होकर नगर निगम चुनाव में भारी संख्या में 40 वार्डों से जीतने का संकल्प लेने को कहा, इस बार भारतीय जनता पार्टी का मैयर बनाने का भी हम सभी को संकल्प लेना होगा,तभी शहर का विकास होगा, प्रदेश सरकार से भी हमारे मेयर बनने पर बजट की कमी नहीं होगी , पुर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने सभी को विश्वास दिलाया कि मेरा सभी पार्षदों के प्रत्याशीयो को तन,मन ,धन से सहयोग मिलेगा, आप सभी आज से ही अपने चुनावों की तैयारियां में जुटने का आह्वान किया, कार्यक्रम का समापन नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने सभी पदाधिकारियों, पार्षदों के प्रत्याशीयो का धन्यवाद अदा करते हुए सभी प्रत्याशियों को चुनाव में लगने को कहा, में सभी को चुनाव जितकर आने कि शुभकामनाएं दी, आज बैठक में सभी 40 वार्डों से भारी संख्या में प्रत्याशी उपस्थित थे, भाजपा के सिंबल से चुनाव लडने कि इच्छा व जोश,आत्मविश्वास को देखते हुए जिला अध्यक्ष,व पुर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने नाम लेकर सभी नामों को देख सुनकर विजयी प्रत्याशीयो को ही टिकट देने का भरोसा दिलाया,बैठक में उपस्थित रहे प्रदेश कार्यकारिणी राजीव गुरूरानी,रवि रौतेला जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी सहित अनेक, कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad