गरमपानी। भारतीय जनता पार्टी के खैरना मण्डल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट की पत्नी की खाई में गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद से उनके आवास मव कोहराम मच गया। घर के पास लोगो का जमावड़ा लग गया। जानकारी के अनुसार कमला देवी 42 पत्नी सोबन सिंह बिष्ट रोज की तरह जंगल घास काटने गई थी। वह पेड़ में घास काट रही थी इसी बीच अचानक पेड़ से गिरकर खाई में गिर गई। दूर खड़े ग्रामीण की नजर कमला देवी पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने हल्ला कर ग्रामीणों की सूचना दी। खाइ में ग्रामीणों के पहुँचने तक महिला ने दम तोड़ दिया।

वह अपने पीछे एक लड़का लड़की को रोता बिलखता छोड़ गई है।जानकारी के अनुसार आज सुबह 12 बजे करीब कमला देवी अपने जानवरों के लिए पास ही जंगल मे घास लेने को गयी थी जिसके बाद करीब 12:30 बजे करीब कमला देवी घास लेने के लिए पहाड़ी से सटे पेड़ पर गयी जिसमे उनका पैर फिलसने के चलते कमला देवी असंतुलित होकर पहाड़ी ने नीचे 50 फिट गहरी खाई में पत्थरो के ऊपर जा गिरी। जिसके बाद सामने पहाड़ी पर खड़े एक युवक द्वारा कमला देवी को गिरते हुवे देखा तथा युवक द्वारा लोगो को चीख पुकार करते हुवे लोगो को बुलाया तथा मौके पर पहुँच गए। वही लोगो के पहुँचने तक कमला देवी नदी के बीचों बीच खून से लतपत हो कर मर चुकी थी।

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मण्डल अध्यक्ष सोबन सिंह को दी गयी, वही यह खबर सुनते ही मण्डल अध्यक्ष के पैरों तले जमीन किसक गयी। तथा सूचना मिलने के बाद सोबन सिंह फौरन भवाली के घर की तरफ निकल गए, तब तक लोगो द्वारा महिला को मृत अवस्था में घर तक पहुँचाया गया। वही घटना की सूचना धीरे धीरे पूरे इलाके में पहुँच गयी। वही इसके साथ ही कार्यकर्ता ले साथ साथ आस आस के लोग मण्डल अध्यक्ष के घर पहुँचने लगे। वही उपजिलाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना लगते ही राजस्व उपनिरीक्षक मौ शकील को मौके पर भेजा गया है, जिसमे मौत कमला देवी की मौत की पुष्टि की गई है।

वही घटना की तमाम जानकारियां जुटाई जा रही है।*नैनीताल विधायक सरिता आर्य, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट की किया शोक व्यक्त*वही घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल विधायक सरिता आर्य भा ज पा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, केन्द्रीय मंत्री द्वारा इस घटना को ले कर शोक व्यक्त किया गया।

सरिता आर्य ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।वही भा ज पा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा भा ज पा परिवार उनके साथ खड़ा है, तथा कल कमला देवी के अंत्येष्टि कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं के साथ पहुचंगे। वही केंदीय मंत्री ने कहा कि कमला देवी की आकस्मिक मौत के बाद पीड़ित परिवार के साथ खड़े है।

वही घटना के बाद बेतालघाट तथा रामगढ ब्लॉक के प्रधान संगठन ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी, मनोज पलड़िया, रोहित तिवारी, विमला रौतेला, ने शोक व्यक्त किया।

Advertisement