भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के नेतृत्व में जन‌ संपर्क कार्यक्रम मे चौघानपाटा, तल्ला जोशी खोला ,गणेश मंदिर,माला भवन, कैनाल कलोनी, न्यू इन्दिरा कालोनी छेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन सम्पर्क कार्यक्रम के तहत भ्रमण किया गया।

नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी अजय वर्मा और विभिन्न वार्डों में प्रचार तेजी पकड़ता नजर आ रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र और राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार की ओर से युवाओं , किसानों , महिलाओं, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों, आदि सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि पात्र लोगों को योजना का शत प्रतिशत लाभ भी मिल रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है जनता का प्यार आशीर्वाद अजय वर्मा को पूर्ण रूप से मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad