( पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा ने कार्यवाही का आश्वासन दिया)


भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक आन लाइन ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल तथा कुछ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ( हिम शिखर संदेश परिवार नहीं)द्वारा नैनीताल की आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की रिश्तेदारी को दर्शाते हुए असत्य , भ्रामक एवं दुर्भावना पूर्ण समाचार प्रचारित व प्रसारित किया गयाथा,जबकि सांसद अजय टम्टा की मीनाक्षी टम्टा से कोई भी रिश्तेदारी नहीं है।

भारतीयजनतापार्टीकार्यकर्ताओं ने आज इस मुद्दे को लेकर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा से मुलाकात कर ऐसे न्यूज़ पोर्टल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भ्रामक, असत्य सूचना प्रसारित कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी पुलिस उपाधीक्षक बलवंत सिंह रावत ने आश्वस्त किया है कि इस मामले में जांच कर संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी पुलिस उपाधीक्षक को तहरीर देने वालों में दर्शन रावत अमित साह मोनू चंदन बहुगुणा कैलाश गुरुरानी राजीव गुरुरानी कृष्ण बहादुर सिंह देवाशीष नेगी अभिषेक जोशी मोहित बिष्ट दिनेश मठपाल और मोहित बिष्ट पंकज फर्त्याल आदि उपस्थित थे

ADVERTISEMENTS Ad