( घोषणा पत्र का पालन किया जायेगा। )
जैसे जैसे स्थानीय निकाय चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे ठंड की सिकुड़न के बाबजूद चुनावी पारा गर्म होता जा रहा है।
बताना चाहेंगे अलमोडा़ के प्रथम नगर निगम चुनाव में मेयर पद हेतु कांग्रेस व भाजपा में आमने-सामने की टक्कर है।कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज एक मिडिया वार्ता में भाजपा का स्थानीय निकाय चुनाव का घोषणा पत्र का लोकार्पण किया।इस घोषणा पत्र से अपने को जोड़ते हुए प्रत्याशी अजय वर्मा ने कहा मैं जनता के सेवक के रूप में काम करूंगा।
जनता से हाथ मिला साथ ले काम करूंगा।डबल इंजन सरकार के चलते यदि नगर निगम में जनता ने ट्रिपल इंजन स्थानीय निकाय को बनाया तो अपने प्रयासों से नगर का विकास व समस्या के निराकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
आज जो अलमोडा़ के परिप्रेक्ष्य में चुनाव संकल्प पत्र जारी किया है उसमें, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, मार्ग, पथ प्रकाश, रास्ते, महिला सुरक्षा, हेतु सी सी टीवी, वरिष्ठ नागरिक के लिए पथ मार्ग, बंदर, सुअर आदि की समस्यायों सहित जाम आदि की समस्यायों का स्थाई समाधान किया जायेगा।देखिए वीडियो
