चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान एक वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगी पाई गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल काली फिल्म हटवाते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा वाहन चालक को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन में अवैध रूप से काली फिल्म का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 10 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad