( पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी की अध्यक्षता में दर्जनों रचनाकारों ने काव्य पाठ कर तालियां बटोरी)
     

Advertisement

नगर पालिका गौचर के सभागार में पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुऐ काव्य महोत्सव में जिले भर के 30 रचनाकारों ने प्रतिभाग कर अपनी कविताओं का वाचन किया गया। बतौर विशिष्ट अतिथि भगत सिंह राणा, बादल बाजपुरी संस्थापक बुलन्दी एवं सुरभि खनेड़ा गढ़वाल मंडल प्रभारी बुलंदी की उपस्थिति में  कविगणों के द्वारा विभिन्न विषयों पर की गई शानदार कविता पाठों से श्रोतागण भावविभोर हो गये।

  बुलन्दी संस्थापक विवेक बादल के संचालन में हुऐ काव्य महोत्सव में कवि भगत सिंह राणा ने अपनी कविता मुस्काते रहो –, कवियत्री पुष्पा कनवासी ने ओ सखी चहुं ओर देखो —-, सन्नू नेगी ने प्रेमगीत, रीत ऐसी सुनो तुम बनाना प्रिये, भारती जोशी की कविता जय जय हिन्दी की कहानी —, शशि गुसाईं ने गजल कवि अशोक अवस्थी अंजान ने चाहत थी दिल को करार आ जाय—, कवियत्री  सुरभि ने कन रंगद सजौंदा जून की छुट्टी —, कवियत्री संगीता बहुगुणा ने किलै – किलै सुण्यौंदी नि पीड़ा कैकी—-, कवि महावीर जग्गी ने रिटायर हौणों तुम ते भौत – भौत बधै —-, कवियत्री सुशीला बिष्ट ने म्ये मां —-, कविता बिष्ट ने आ रे सखी कहीं धूम आते हैं —-, कवि प्रदीप देवली ने क्यों गढ़वाली कविता —-, कवि नरेन्द्र चौधरी ने चार दिन स्वामी जी मैं मेतुड़ा—-, कवि जसवंत ने पशुपति पर प्रहार—-, कवियत्री रेखा चौधरी ने बणों की आग—, विजया सजवाण ने यादों का बुनकर ताना बाना —–, सरोज डिमरी ने मुस्कुराये ज़िन्दगी —-, और अलका शाह ने अपनी कविता किताबें बहुत कुछ कह जाती है का — वाचन किया गया।

बुलन्दी साहित्यिक समिति शाखा गौचर की अध्यक्षा पुष्पा कनवासी, प्रभारी सन्नू नेगी , प्रभारी संगीता बहुगुणा,  कोषाध्यक्ष भारती जोशी, शाखा मंत्री शशि गुसाईं के सौजन्य से हुऐ काव्य महोत्सव में पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी द्वारा कवि महोत्सव की  सराहना करते हुऐ आश्वासन दिया कि इस प्रकार के साहित्यिक समारोह के आयोजन के लिए भविष्य में भी पूर्ण सहयोग दिया जायेगा।
बताते चले बुलंदी संस्था तीन बार दुनिया का सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवा तीन बार विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है ये रिकॉर्ड इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन ने दर्ज़ है l

Advertisement
Ad Ad Ad