उत्तराखंड में शुक्रवार को धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। कुल पांच नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली। मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह राजभवन में हुआ। उत्तराखंड में विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा तथा राम सिंह कैड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, जिससे राज्य में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है। लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के बीच संतुलनचौधरी, बत्रा और कैड़ा को पहली बार मंत्री पद संभालने का अवसर मिला है, जबकि दास और कौशिक पहले भी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के बीच संतुलन के साथ ही मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, जिसे अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम मिलकर प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए कार्य करेगी। धामी ने कहा, ’’हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले। हम सभी टीम भावना से राज्य की जनसेवा के प्रति समर्पित होकर काम करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad