प्रधानमंत्री मोदी जल्द उत्तराखंड का दौरा करने वाले हैं। कई मायने में पीएम मोदी का यह दौरा बेहद खास होने वाला है। पीएम मोदी अपने इस दौरे पर लोहाघाट भी जाएंगे। वह लोहाघाट के मायावती आश्रम में स्वामी विवेकानंद के कमरे में रात्रि विश्राम करेंगे।122 साल बाद ऐसा होगा जब देश का कोई दूसरा व्यक्ति इस कमरे में रात्रि विश्राम करेगा। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के रहने और भोजन आदि की सभी व्यवस्थाओं की तैयारी भी पूरी कर ली है।

Advertisement

साल 1901 में स्वामी विवेकानंद मद्रास से यात्रा पर निकले थे। तब तीन जनवरी 1901 को लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। विवेकानंद ने यहां 15 दिनों तक रहकर योग, साधना की थी। आश्रम प्रबंधन के मुताबिक, विवेकानंद के योग और साधना के लिए तब दो कमरे आवंटित किए गए थे। इसके बाद से उनके रात्रि विश्राम वाले कमरे में ठहरने की अनुमति किसी को नहीं दी गई।

इस शताब्दी में कई बड़ी शख्सियतें आश्रम आती रही हैं। हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल और सीएम पुष्कर सिंह धामी रात्रि विश्राम कर चुके हैं। आश्रम प्रबंधन का कहना है बतौर प्रधानमंत्री यहां आने वाले मोदी पहले व्यक्ति हैं इसलिए उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी यहां करीब बीस घंटे रुक सकते हैं। 11 या 12 अक्तूबर की शाम मोदी यहां पहुंचेंगे। इसके बाद दूसरे दिन सुबह उनकी यहां से रवानागी होगी। मायावती से हिमालय दर्शन के अलावा ओम पर्वत और नंदा देवी चोटी उनके लिए खास आकर्षण होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर लोहाघाट में तीन स्थानों पर सोमवार को डेमो लैंडिंग हुई। इसमें लोहाघाट जीआईसी, पॉलिटेक्निक, छमनियाचौड़ स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की गई। जिला प्रशासन प्रधानमंत्री मोदी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड पर है।

स्वामी विवेकानंद जिस कमरे में ठहरे थे पीएम मोदी के रात्रि विश्राम व्यवस्था वहीं की गई है। 122 साल के इतिहास में पहली बार यह कमरा किसी के रात्रि विश्राम के लिए खोला जा रहा है। स्वामी जी यहां 15 दिनों तक ठहरे थे।– सुह्रदानंद महाराज, प्रबंधक, अद्वैत आश्रम मायावती

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement