देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि के साथ ही सरकार के स्तर से उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भीमताल बस हादसे में जताया गहरा दुःख रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस प्रशासन की मदद करने पर स्थानीय लोगों के प्रयास को मुख्यमंत्री ने सराहा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों का प्राथमिकता के आधार पर उपचार के दिए निर्देश

भीमताल बस हादसे के 24 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में किया गया भर्ती, प्रभारी मंत्री रेखा आर्य एवं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जाना हाल-चाल

घायलों के बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश से एक डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ भी बुलाया गया

Advertisement
Ad