( प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 16/9/ 2022 को अलमोडा़ बारामंडल विधान सभा क्षेत्र से जनहित से जुड़ी दस विकास योजनाओं के प्रस्ताव मांगे, विधायक ने 19/10 2022 को भेज दिये। किन्तु सिर्फ तीन काम मात्र स्वीकृति। देखिए वीडियो)

Advertisement

अल्मोड़ा बारामंडल विधान सभा क्षेत्र के विधायक मनोज तिवारी ने आज बताया कि प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की योजनाएं सिर्फ फाईलों तक रह गयी है धरातल पर काम होता नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 16/9/ 2022 को अलमोडा़ बारामंडल विधान सभा क्षेत्र से जनहित से जुड़ी दस विकास योजनाओं के प्रस्ताव मांगे, मैंने 19/10 2022 को भेज दिये।

किन्तु सिर्फ तीन काम मात्र स्वीकृति ही प्राप्त हो पायी है, जिस हेतु मुख्य मंत्री धामी जी का आभार व्यक्त किया जाता है कि सात योजनाएं अभी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।

जिस हेतु अनुरोध करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि यथा शीघ्र प्रदेश सरकार रुकी हुई योजनाओं की स्वीकृति कर सभी दस योजनाओं को यथा शीघ्र पूरा करेंवार्ता दौरान, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुपेंद्र भोज गुड्डू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement