(मुख्यमंत्री में ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।प्रदेश एवं जनपद वासियों को दी हरेला पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं।जनपद के विकास को लेकर की कई घोषणाएं )

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जागेश्वर धाम पहुंचे जहां उन्होंने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने चलने वाले श्रावणी मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जागेश्वर के भंडारा स्थल में पदम का वृक्ष भी लगाया तथा हरेला की शुभकामनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जागेश्वर महादेव का पंचामृत से रुद्राभिषेक भी किया।मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को हरेला पर्व एवं श्रावणी मेले की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के विकास को समर्पित सरकार है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास को समर्पित सरकार है। अल्मोड़ा के कोसी से कौसानी तक साइकिल ट्रैक का निर्माण किए जाने पर कार्य किया जा रहा है जिससे अल्मोड़ा जनपद के पर्यटन को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का अप्रतिम प्रतीक है। यहां आकर एक अलग ही शांति की अनुभूति मिलती है। भगवान जागेश्वर सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा रखते हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर आकर वें बहुत अभिभूत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां कोई अपनी मर्जी से नहीं बल्कि बाबा के बुलावे पर ही आता है।

उन्हें बाबा का बुलावा आया तो वे यहां आए। श्रावणी मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला पौराणिक संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है। श्रावणी मेला सदियों से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है।

इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी जनपद एवं प्रदेशवासियों को हरेला पर्व एवं श्रावणी मेले के शुभकनाएं दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रयासरत है।

विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा ने मुख्यमंत्री के जागेश्वर धाम आने के लिए उनका धन्यवाद दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन चंद्र भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट,जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रकाश भट्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रकाश सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास को लेकर अनेक घोषणाएं भी की हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement