( प्रोफेसर विजया ढोंड़ियाल, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य नीरज पंत, ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साज्ञा किये)
भारत ज्ञान विज्ञान समिति के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज बसर अल्मोड़ा में पांच दिवसी कार्यशाला का शुभारंभ ज्ञान का दिया जलाने चल पड़ा है काफिला गीत से किया गया तत्पश्चात द्वितीय दिवस की आख्या खुशी जोशी कक्षा 7 द्वारा प्रस्तुत की गई तत्पश्चात गृह कार्य के रूप में दिए गए कार्य का अवलोकन किया गया।
उसके पश्चात साहित्यकार नीरज पंत द्वारा कविता लेखन पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए और बच्चों को उसके काव्यात्मक पक्ष से अवगत कराया गया। फिर कुछ शब्दों को देखकर के बच्चों को कविता लेखन के लिए प्रेरित किया गया. कविता में प्रवाह तुकबंदी शब्दों के चयन व प्रवाहशीलता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
तत्पश्चात कुछ विषय देकर के बच्चों को उदय कविता लिखकर के घर से लाने के लिए कहा गया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस एक कवि गोष्ठी के आयोजन के लिए का भी लक्ष्य रखा गया है।
इसके पश्चात बच्चों को बहुत सारे खेल जैसे तोता कहता है एक हाथ हिलाता है और पिज़्ज़ा हट जैसे खेल कर आए गए उसके पश्चात पेपर मैसी (कबाड़ से जुगाड़)जिसमें विभिन्न बर्तनों पर नहीं लगाकर बर्तन बनाने का कार्य किया। आज कुछ समूह विधि बच्चों से करवाएंगे जैसे उत्तराखंड मेरी मातृभूमि, ततुक नी लगा उदेख आदि। इस कार्यशाला में 40 बच्चे कक्षा 6,7 व 8 के भाग लेरहे हैं।
प्रोफेसर विजय ढौडियाल व सुश्री भगवती गुसांई के द्वारा ‘किशोरी मंच’ के तहत बहुत सारे कार्यक्रम किए जा रहे हैं इस कार्यशाला में कक्षा 8, 9 व10 की 25 बालिकाएं भाग ले रही हैं इसमें व्यक्तित्व विकास समाज शिक्षा समाज स्वास्थ्य संस्कृति आदि की भूमिका साइबर अपराध हिंसा हिंसा परामर्श सेवा नुक्कड़ नाटक मुखर संचार संप्रेषण उत्तराखंड की गौरवशाली महिलाएं और ज्ञान विज्ञान प्रश्नोत्तरी और आठ वी क्राफ्ट आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
कुल मिलाकर 75 बच्चे कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यशाला में विद्यालय की प्रधानाचार्य चंद्राकला वर्मा, पुष्पेश जोशी, नीरज पंत, प्रमोद तिवारी, भगवती गुसाई, प्रो. विजया ढोंडियाल व अन्य कई शिक्षक/शिक्षिकाओं ने योगदान किया।


