(भाजपा की प्रदेश महिला कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा समर्थक मंच की प्रदेश सचिव लता पांडेय ने मोदी सरकार व मंच की उपलब्धि व उद्देश्यों से अवगत कराया)

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर बस्ती चलो, मुहल्ला चलों अभियान के तहत सफाई जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल व प्रदेश महिला कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा समर्थक मंच की प्रदेश सचिव लता पांडेय के नेतृत्व में बस्ती चलो मुहल्ला चलों अभियान के तहत मुहल्लों में महिलाओं के साथ मिल कर सफाई अभियान चलाया।

कार्यक्रम संयोजक बीना नयाल ने स्थापना दिवस के माध्यम से भाजपा के सदस्यों को सक्रिय करने के उद्देश्य सक्रिय सदस्य सम्मेलन के उद्देश्य व प्रधानमंत्री मोदी की भावनाओं से अवगत कराया,इसके अलावा लता पांडेय ने मोदी सरकार व भाजपा समर्थक मंच की उपलब्धि व उद्देश्यों से अवगत कराया। स्थापना दिवस पर भाजपा अपने सदस्यों को सक्रिय कर, भाजपा की उपलब्धि व उद्देश्यों को जन जन तक “बस्ती चलो मुहल्ला चलों अभियान के तहत पहुंचा रही है।

भाजपा समर्थक मंच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय मंच है, जिसके अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट, व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में कमलमय भारत व मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाने में प्रयासरत हैं।

इस कार्यक्रम में भूपाल सिंह नयाल, गोविंद बल्लभ जोशी, नवीन डालाकोटी ने भी सफाई अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सफाई अभियान में लता पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Advertisement
Ad Ad Ad