( जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में, तथा स्वयं श्रद्धा सुमन अर्पित किये)

Advertisement

उत्तराखंड रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष, एवं पूर्व क्षेत्र प्रमुख मुनस्यारी कुंदन सिंह टोलिया के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने शोक व्यक्त किया है।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने उनके निवास स्थान सिमथाम पहुंचकर मा०मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में एवं स्वयं पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन व्यक्त कर दुख की घड़ी में परिवारजनों को सांत्वना दी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी,तहसीलदार विजय गोस्वामी, राजेंद्र चिलकोटी महेशपंत, पूर्व सभासद अनिल माहरा के अलाव परिवारजन मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement